दुनियाँ की हकीकत को हमने जान लिया है।

0
9

पहचान लिया है

दुनियाँ की हकीकत को हमने जान लिया है।
मतलब के सभी लोग हैं पहचान लिया है।

१. हमदर्द यहाँ कौन है किस को पुकारिए
अपनों ने तम्बु गैर का ही तान लिया है।
मतलब के सभी लोग हैं………

२. जो भी मिला है राह में ख़ुदगर्ज ही मिला
अच्छी तरह निचोड़ लिया छान लिया है।
मतलब के सभी लोग हैं……….

३. पूछी थी हमने राह तो हँस कर निकल गए
हमने भी अपने सर पे न एहसान लिया है।
मतलब के सभी लोग हैं………..

४. जब जब लगी ठोकर गिरे गिरकर सम्भल गए
गर्दिश ने बहुत बार इम्तिहान लिया है।
मतलब के सभी लोग हैं………..

५. बरबादियों का ज़िक्र न इस वक्त कीजिए
ख़ुशहालियाँ नज़दीक हैं यह मान लिया है।
मतलब के सभी लोग हैं……..

६. मन्जिल मिले बगैर तो हरगिज़ न रुकेंगे
हमने भी ‘पथिक’ दिल में यही ठान लिया है।
मतलब के सभी लोग हैं…….