कर ईश्वर से प्यार मानव कर ईश्वर से प्यार।

0
22

कर ईश्वर से प्यार मानव कर ईश्वर से प्यार।

कर ईश्वर से प्यार मानव कर ईश्वर से प्यार।
संकट मोचन विघ्न विनाशक सुखदायक दातार।
मानव ! कर ईश्वर से प्यार……….

१. जिस जगदीश्वर से उपजा है यह अद्भुत संसार।
जो कण कण में रमा हुआ है जड़ चेतन आधार।
मानव ! कर ईश्वर से प्यार……….

२. तुम अशक्त और नाव पुरानी आन फँसी मंझधार।
खेवट एक वही भव सागर पार उतारनहार।
मानव ! कर ईश्वर से प्यार……….

३. सदा किया कर प्यार परस्पर पर हित पर उपकार।
धर्म धुरन्धर धन धरणीधर दया धर्म उर धार।
मानव ! कर ईश्वर से प्यार……….

४. तज कुपंथ चल सरल सुपथ पर तज कुवचन कुविचार ।
‘पथिक’ समझ सब जीव स्वयं सम कर सुमधुर व्यवहार।
मानव ! कर ईश्वर से प्यार……….