लिया करो उस प्रभु का नाम हर दम लिया करो।

0
10

अमृत पिया करो

(तर्ज – जोगी हम तो लुट गये तेरे प्यार में)

  • लिया करो उस प्रभु का नाम हर दम लिया करो।
    पिया करो हर सुबह हर शाम अमृत पिया करो।
    लिया करो उस प्रभु का नाम……….

१. पृथ्वी पर्बत सागर नदियाँ सूरज चाँद सितारे।
जलचर थलचर नभचर जग में रचे प्रभु ने सारे ।
किया करो धर्म कर्म शुभ काम हर दम किया करो।
लिया करो उस प्रभु का नाम…………

२. वह सृष्टि के अन्दर बाहर सब में आप समाया।
अब तक जिस के आदि अन्त को नहीं किसी ने पाया ।
दिया करो सब को यह पैग़ाम हर दम दिया करो।
लिया करो उस प्रभु का नाम……….

३. भक्ति भाव से ऋषि मुनियों ने जिस का ध्यान लगाया ।
सब ने अपने मन मन्दिर में जिस को सदा बसाया।
जिया करो उसी के पावन धाम हर दम जिया करो।
लिया करो उस प्रभु का नाम………

४. समय के रहते रहते अपना जीवन सफल बनाना।
‘पथिक’ छोड़कर झंझट सारे ईश्वर के गुण गाना।
सिया करो फटे हुए दिल थाम हर दम सिया करो।
लिया करो उस प्रभु का नाम……….