भूले न भूले न भूले न प्रभु याद रहे।

0
8

प्रभु याद रहे

(तर्ज-चले जा चले जा चले जा जहाँ प्यार मिले)

भूले न भूले न भूले न प्रभु याद रहे।
भूले न भूले न………..

१. सुख में रहे या दुःख में जैसा भी हाल होवे।
चाहे घर में हो ग़रीबी चाहे मालामाल होवे।
भूले न भूले न……….

२. रहते नहीं हमेशा दिन एक से किसी के।
दोनों तरह से बीतें दिन चार ज़िन्दगी के।
भूले न भूले न…………

३. मिटते हैं शोक सारे भगवान् की कृपा से।
मुश्किल आसान होवे उस देव की दया से।
भूले न भूले न………..

४. मंजिल है दूर तेरी साथी उसे बना ले।
भगवान् को तू अपने दिल में ‘पथिक’ बसा ले।
भूले न भूले न………..