ऋषि बोधोत्सव समारोह
महर्षि दयानन्द जी की २००वीं जयन्ती
दिनांक : 07 एवं 08 मार्च 2024 (गुरुवार एवं शुक्रवार)
मान्यवर,
आर्य समाज के संस्थापक, महान समाज सुधारक, स्वराज्य के प्रथम उद्घोषक, वेदोद्धारक, प्रख्यात् राष्ट्रवादी क्रान्तिकारी मनीषी महर्षि दयानन्द सरस्वती को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ही सत्य एवं दिव्य ज्ञान का आलोक प्राप्त हुआ था। कालान्तर में यही दिव्य ज्ञान ‘आर्य समाज’ रूपी संस्था के रूप में प्रस्फुटित हुआ, जिसके द्वारा आज भी समाज एवं राष्ट्र सुप्रकाशित तथा ज्ञानालोकित हो रहा है।
सम्पूर्ण मानवता के कल्याण हेतु सत्यज्ञान का प्रचार ही स्वामी दयानन्द सरस्वती का मुख्य उद्देश्य था। इसी पावन उद्देश्य को ध्यान में रखकर शिवरात्रि पर्व के शुभावसर पर (दिनांक 07 एवं 08 मार्च 2024) को स्थानीय आर्य समाज बाँकीपुर के प्रांगण में ऋषिबोधोत्सव समारोह का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही साथ दिनांक 05 एवं 06 मार्च 2024 को महर्षि दयानन्द सरस्वती की 200वीं जयन्ती भी मनायी जायेगी।
इस शुभावसर पर आप सभी प्रबुद्धजनों की उपस्थिति सादर प्रार्थित है।
आमंत्रित विद्वज्जन :-
1 स्वामी नित्यानन्द सरस्वती – वैदिक प्रवक्ता
2 पं. वेदवीर शास्त्री – वैदिक उपदेशक, मुख्याशास्त्र आचार्य एवं,
गुरु-पार्वती गुरुकुलम विद्यापीठ लक्ष्मीपुर (अररिया) बिहार।
3 . प्रो. सत्येन्द्र कुमार आर्य – आर्योपदेशक
4 डॉ. आचार्य निर्मला – आर्योपदेशिका
5 श्रीमती धर्मरक्षिताआर्या सुमधुर श्राविका की प्रस्तोत्री।
स्वर-सम्राज्ञी, दलसिंह सराय (समस्तीपुर
6 श्री सत्यप्रकाश आर्य भजनोपदेशक, व्यापुर, पटना ।
7 पं. विनोद कुमार शास्त्री भजनोपदेशक,पटना।
8 श्री जयाप्रदा तबलावादक कला।
कार्यक्रम
महर्षि दयानन्द जन्म दिवस समारोह
दिनांक: 05 मार्च, 2024 (मंगलवार)
प्रातः 9 बजे से वृहद्यान, वेदकथा एवं ध्वजोत्तोलन।
दिनांक 06 मार्च, 2024 (बुधवार)
प्रातः 9 बजे से वृहदक्ष एवं वेदकथा।
दिनांक 07 एवं 08 मार्च, 2024 (गुरुवार एवं शुक्रवार)नित्य प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक वृहद्व्यज्ञ एवं वेदकया। संध्या: 6:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक भजन एवं उपदेश
निवेदक :
अजय कुमार ( प्रधान)
समस्त सदस्यगण
स्थान : आर्य समाज मंदिर, बाँकीपुर, नयाटोला, पटना-4
राहुल कुमार शर्मा ( मंत्री)










