ओ दुनिया में रहने वालों
ओ दुनिया में रहने वालों
नाम प्रभु का लिया करो
दिल दुख जाये जिससे किसी का
काम न ऐसे किया करो
नाम प्रभु का लेने वाले
खुशी से दु:ख सुख सहते हैं
जिस भी हाल में रखे दाता
उसी हाल में रहते हैं
उनकी सीखी सीख के तुम भी
जख्म किसी के सिया करो
दिल दुख जाये जिससे किसी का
काम न ऐसे किया करो
काम न ऐसे किया करो
नाम प्रभु का लिया करो
धन दौलत नहीं साथ चलेगी
धरम करम सङ्ग जाएँगे
लालच करने वाले लालची
अन्त समय पछताएँगे
बन पाये तो इन हाथों से
दान दक्षिणा दिया करो
दिल दुख जाये जिससे किसी का
काम न ऐसे किया करो
काम न ऐसे किया करो
नाम प्रभु का लिया करो
दिल दुख जाये जिससे किसी का
काम न ऐसे किया करो
काम न ऐसे किया करो
नाम प्रभु का लिया करो
ओ दुनिया में रहने वालों
नाम प्रभु का लिया करो
दिल दुख जाये जिससे किसी का
काम न ऐसे किया करो
स्वर :- श्री ज्ञानेन्द्र जी शर्मा










