किसने दीप जलाया

0
10

किसने दीप जलाया

किसने दीप जलाया
दीप जला कर किया उजाला
अपना आप छिपाया
किसने दीप जलाया

लहर रहा आँखों के आगे
सागर ये उष्मा का
किसने रूप दिया जल थल को
किसने व्योम सजाया
किसने दीप जलाया

स्रोत कहाँ है इस सागर का
है कितनी गहराई
सागर ने क्यों अपने भीतर
अपना स्रोत छुपाया
किसने दीप जलाया

है वह कौन कहाँ का वासी
कैसे कोई बताये
नहीं किसी ने देखा उसको
सन्तजनों ने गाया
किसने दीप जलाया

स्वर :- श्री कन्चन कुमार जी

उल्लेखनीय है की श्री कन्चन कुमार जी
एक अच्छे भजन-गायक हैं और
वैदिक-भजन-सन्ध्या आदि करते हैं |
किसी भी मांगलिक पारिवारिक प्रसंग पर
वैदिक भजन सन्ध्या, भजन-उपदेश आदि
करने के लिए सम्पर्क करें :-
09868717038 – सादर :- विश्वप्रिय वेदानुरागी