करवाओ शुभ संस्कार शुभागे बालक का।
करवाओ शुभ संस्कार,
शुभागे बालक का।
भर उमंग में,
न्यारे-न्यारे रंग में,
सजाओ आंगन द्वार,
शुभागे बालक का।।1।।
केले गढ़ाओ,
बेले चढ़ाओ आयेगी नई बहार,
शुभागे बालक का।।2।।
ढाक आम की,
काम-काम की,
समिधा करो तैयार,
शुभागे बालक का।
सब सामगरी, खरी-खरी,
मंगाओ खुश्बूदार,
शुभागे बालक का।।4।।
घी एक भिगोने में,
धरो कुण्ड के कोने में,
मतना लगाओ बार,
शुभागे बालक का।।5।।
धरो अच्छा नाम,
अर्जुन धनश्याम,
ओउम्दत्त रवि कुमार,
शुभागे बालक का।।3।।
चिट्ठी पहुंचाओ,
शोभाराम को बुलाओ,
सुनने को प्रचार,
शुभागे बालक का।।7।।










