किया तू ने हमको वेदों के हवाले ।।
तर्ज: जाने वाले ओ जाने वाले ,
फिल्म – हिना
किया तू ने हमको वेदों के हवाले ।।
वेदां वाले ओ वेदां वाले…..
ऋषिवर तेरी जय होवे , गुरूवर तेरी जय होवे
लौटें वेदों की ओर , तेरा नारा था ।
आयें ओ३म ध्वजा के नीचे , तुमने पुकारा था ।।
तुमको शत नमन है सबके रखवालें ।
वेदां वाले ओ वेदां वाले…..
सुखी जन की आशा में स्वयं दुख ही भोगा ।
तुमसा न था कोई , न आगे भी होगा ।।
तुम्हारा ये एहसाँ चुका न सकेंगे ।
किया तुमने जो वो भूला न सकेगे ।
किये जिन्दगी में – 2, तुम्ही ने उजाले ।।
वेदां वाले ओ वेदां वाले…..
जब अविद्या का तम भू पे छाया था ।
तब हमको जगाने तू दयानन्द आया था।।
हो गया अमर तू , पीये विश के प्याले ।
वेदां वाले ओ वेदां वाले…..










