ईश्वर पर विश्वास करो

0
17

ईश्वर पर विश्वास करो

ईश्वर पर विश्वास करो
कोई बात नहीं घबराने की
थोड़े दिन के अन्दर-अन्दर
बदले हवा जमाने की

परिवर्तन हो रहा दुनियां के
सारे ढंग बदल जायेंगे
अगन गगन जल धरन
पशु पक्षी संग बदल जायेंगे
सज्जन दुर्जन मनुष्य देखना,
सारे रंग बदल जायेंगे
कुछ तो खुशी-खुशी बदलें,
कुछ होकर तंग बदल जायेंगे
जो हालत अब देख रहे,
तुम्हें यह हालत नहीं पाने की।।1।।

स्कूलों में लड़के मास्टर
सब मजमून बदल जायेंगे
वकील मोहरिर मजिस्ट्रेट,
न्याय के कानून बदल जायेंगे
टोप टाई कालर नेकर,
सुतने पतलून बदल जायेंगे
हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई
शक और हूण बदल जायेंगे
चाहे यतन गिराने का,
या कोशिश करो उठाने की।।2।।

अंधेरे के बाद प्रकाश-प्रकाश के
बाद में, फिर अंधयारी हो
दिन के बाद में रात-रात के
बाद दिन की वारी हो
छः ऋतु और तीन गुणों की
चाल हमेशा न्यारी हो
उधर ही झुक जाती है
तराजू जिधर का पलड़ा भारी हो
मेरी नहीं आवाज है सृष्टि के
इतिहास पुराने की ।।3।।

आज विश्व का ध्यान लगा
हुआ लम्बी ऊंची दौड़ पै है
बढ़ने घटने का निर्णय
उत्थान पतन की होड़ पै है
ज्यादा दिन की बात नहीं
अब सार तथ्य निचौड़ पै है
सारी मंजिल तय करके कुल,
दुनियां आज मोड़ पै है
शोभाराम बिन ईश्वर के,
कोई शक्ति नहीं बचाने की।।4।।