तर जायेंगे, तर जायेंगे

0
15

तर जायेंगे, तर जायेंगे

तर जायेंगे, तर जायेंगे,
ओ३म् नाम जपन
वाले तर जायेंगे।
रह जायेंगे, रह जायेंगे,
मोह माया के लोभी रह जायेंगे।
आया किस लिये था,
विचार कर ले,
विचार कर ले,
पड़ा मंझधार,
बेड़ा पार कर ले,
पार कर ले जग का लुटेरा
तुझे विषयों ने घेरा,
अब अन्त समय को
तज जायेंगे। तर जायेंगे….

किसलिये करता
है मान बन्दिया,
मान बन्दिया पल दो
पल की है शान बन्दिया,
शान बन्दिया फिर है अंधेरा,
नहीं आयेगा सबेरा,
चल दर्श प्रभु दा पा
आयेंगे तर जायेंगे…

छोड़ झगड़े प्राणी,
प्यार कर ले, प्यार कर ले,
अपने जन्म का
सुधार कर ले,
सुधार कर ले।
कोई नहीं तेरा,
यहां योगी वाला फेरा,
चल जीवन सफल बना आयेंगे।
तर जायेंगे…