मुझे तूने दाता, सब कुछ दिया है।
मुझे तूने दाता, सब कुछ दिया है।
तेरा शुक्रिया है तेरा शुक्रिया है।।
न मिलती दी हुई अगर दात तेरी।
तो क्या थी जमीन में औकात मेरी।
ये बन्दा तो तेरे सहारे जिया है।।
तेरा शुक्रिया…….
ये जायदाद दी है ये औलाद दी है।
मुसीबत में हर वक्त इमदाद की है।
तेरा ही दिया मैंने खाया पिया है।
तेरा शुक्रिया………
मेरा ही नहीं है सभी का तू दाता।
सभी को सभी कुछ है देता दिलाता।
जा खाली था दामन वह तूने भरा है।।
तेरा शुक्रिया……..
मेरा भूल जाना तेरा न भुलाना।
तेरी रहमतों का कहां हैं ठिकाना।
तेरी इस मोहब्बत ने पागल किया है।।
तेरा शुक्रिया…….










