युवा चरित्र निर्माण शिविर — वैदिक संस्कारों से सशक्त राष्ट्र निर्माण की ओर एक कदम
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ | दिनांक: 18 मई – 23 मई 2025
आर्य धर्मशाला न्यास, दयानंद सेवा धाम, अशोक नगर, बिलासपुर एवं छत्तीसगढ़ प्रांतीय आर्य वीर दल के संयुक्त तत्वावधान में “युवा चरित्र निर्माण शिविर” का आयोजन 18 मई रविवार से 23 मई शुक्रवार तक किया जा रहा है। यह शिविर न केवल शारीरिक बल, बल्कि आत्मिक, नैतिक एवं वैदिक मूल्यों से युवाओं को परिपूर्ण करने की एक अनूठी पहल है।
शिविर का उद्देश्य युवाओं को वैदिक जीवनशैली, देशभक्ति, आत्मनिर्भरता एवं आत्मरक्षा की विधाओं से परिचित कराना है, जिससे वे समाज और राष्ट्र के निर्माण में सशक्त भूमिका निभा सकें।
मुख्य विशेषताएँ
मुख्य वैदिक विद्वान: श्री अरुण कुमार आर्यवीर (मुंबई) — अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त वैदिक विचारक एवं प्रशिक्षक
व्यायाम शिक्षक: वेद आर्य
स्थान: आर्य धर्मशाला न्यास, दयानंद सेवा धाम, अशोक नगर, बिलासपुर
शिविर में होने वाली प्रमुख गतिविधियाँ
- बौद्धिक प्रशिक्षण:
- वैदिक ज्ञान, यज्ञ, धर्म और जीवन का उद्देश्य
- चरित्र निर्माण, ब्रह्मचर्य, प्रेरणादायक व्यक्तित्वों की गाथाएँ
- नशामुक्ति एवं सामाजिक कर्तव्यों पर व्याख्यान
- शारीरिक एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण:
- जूडो-कराटे, लाठी, भाला, मलखम्ब
- कमांडो छुरिका, दण्ड-बैठक, सूर्य नमस्कार, योग
- ईश्वर उपासना एवं वैदिक यज्ञ:
- प्रतिदिन प्रातः एवं सायं वेद मंत्रों के साथ यज्ञ व प्रार्थना
- सांगीतिक एवं बैण्ड प्रशिक्षण
शिविर की समय-सारिणी
| समय | कार्यक्रम |
|---|---|
| प्रातः 05:30 – 07:30 | शारीरिक प्रशिक्षण |
| प्रातः 07:30 – 09:00 | बौद्धिक प्रशिक्षण |
| अपराह्न 04:00 – 04:30 | बैण्ड प्रशिक्षण |
| अपराह्न 04:30 – 06:00 | बौद्धिक प्रशिक्षण |
| सायं 06:00 – 06:30 | संध्या उपासना |
| सायं 06:30 – 07:30 | शारीरिक प्रशिक्षण |
विशेष आग्रह
आप सभी धर्मनिष्ठ व राष्ट्रप्रेमी बंधुओं से अनुरोध है कि अपने बच्चों को इस शिविर में अवश्य भेजें और आसपास के परिवारों को भी प्रेरित करें। यह शिविर बालक-बालिका, पुरुष-महिला एवं सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए खुला है।
संपर्क सूत्र
98935 77763 | 94252 20034 | 70492 44343
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶










