चेहरा जैसा भी लगाते जाइये।।

0
8

चेहरा जैसा भी लगाते जाइये।।

चेहरा जैसा भी लगाते जाइये।।
शर्त है कि मुस्कराते जाइये।।
रोशनी तकलीफ दे गरअपनी
आंखो को,ऐसे दीपक
को बुझाते जाइये।।१।।

है भयस्सर आपको वो सारी सौगाते,
श्मशान में बारात लाते जाइये।। २।।

अपनों का ऐतबार तो करते यहां सभी,
गैरो को भी आजमाते जाइयें ।। ३।।

तंग दिली की आग हरसू गांव नगरों में,
ठण्डे पानी से बुझाते जाइये।।४।।

उम्मीद है कुछ तो बनेंगे प्यार के बन्दें,
गीत सुरेन्द्रपाल गाते जाइये।।५।।