हलचल हो रही संसार में (धुन-हम तो लुट गये तेरे प्यार मे)
हलचल हो रही संसार में,
जाने तुमको खबर कब होगी। टेक।
अस्त्रों के परीक्षण हो रहें हैं
रोज होवे बम्बारी।
एक दूसरे से लड़ने की
सब कर रहे तैयारी ।।
भारी इन्तजार में,
जाने तुमको खबर कब होगी।।1।।
अमरीका बिटेन बना रहे
मिल कर गोरख धन्धे।
प्रलोभन देकर के विश्व
पर डाल रहे है फन्दे।।
गन्दे व्यहार में, जाने तुमको
कब खबर कब होगी।।2।।
जगह जगह जासूस
शत्रु के कर रहे सौदे बाजी।
बड़ी कठिन है आज समझनी
उनकी जाल साजी।।
वह राजी तकरार में,
जाने तुमको खबर कब होगी।।3।।
दुनियां के इन हथकन्डो से
अपना देश बचाओं।
शोभा राम प्रमाद त्याग कर
वैदिक नाद बजाओं।
आओ प्रचार में,
जाने तुमको खबर कब होगी।।4।।










