सारी दुनिया के दरम्यान मेरा देश है महान (धुन-मेरी सुनले दीन दयाल)
सारी दुनिया के दरम्यान
मेरा देश है महान।
इसकी आन बान शान
पै कुर्बान हम कुर्बान।। टेक ।।
हरियाणा पंजाब हिमाचल
जम्मू और कश्मीर।
उत्तर प्रदेश बिहार उड़ीसा
सौराष्ट्र असम धीर।।
कैरल तमिल राजस्थान,
हीरे जवाहरात की खाान ।।
इसकी आन………. ।।1।।
मध्य प्रदेश मद्रास
मेघालय महाराष्ट्र गुजरात।
बंगाल आदि प्रान्तो वाला
देश मेरा विख्यात ।।
भारत है कृषि प्रधान,
अस्सी प्रतिशत किसान।।
इसकी आन………
गंगा यमुना विन्द्ध हिमालय
वन उपवन हरियाली।
प्राकृतिक सोन्दर्य से
मेरे देश की छटा निराली ।।
सारी दुनियां के इन्सान
बतलाते हैं स्वर्ग समान।।
इसकी आन………
एक रोज दुनिया वालों
ने यहां से जीवन पाया।
शोभाराम आचार सभ्यता
का यह गुरू कहलाया।।
जन्मे ऋषि मुनि विद्वान
योद्धा देश भक्त नौजवान ।।
इसकी आन बान शान पै……










