जैसा सोचें वैसा बोलें।
जैसा सोचें वैसा बोलें।
जैसा देखें वैसा बोलें ।। टेक ।।
भीतर बाहर हो एक ही जैसा,
आदमी बड़ा है छोटा पैसा।
हम बोलें ना कि पैसा बोले,
जैसा देखें वैसा बोलें ।। १ ।।
जैसा देखें है भारी विज्ञान,
जैसा सोचे है अन्तर्ज्ञान।
ऐसा देखें न वैसा बोलें,
जैसा देखें वैसा बोलें ।। २ ।।
हर कुछ आदमी के लिए है,
आदमी पर ब्रह्म के लिए है।
ब्रह्म जीएं ऋषि जैसा बोलें,
जैसा देखें वैसा बोलें ।। ३ ।।










