आर्यवीर बन जाएं हम सब

0
36

आर्यवीर बन जाएं हम सब

आर्यवीर बन जाएं हम सब,
आर्यवीर बन जाएं।
जीवन सफल बनाएं (२)
हम सब आर्यवीर बन जाएं ।। टेक ।।
दुर्गुण सारे दूर भगाएं,
शुभगुण धारण करें कराएं।
आर्यवीर बन जाएं उत्तम
कर्म कमाएं (२) हम सब।।१।।

स्वस्थ निडर बलवान बनें हम
खुद अपनी पहचान बनें हम ।
समय न व्यर्थ गवाएं (२) हम
सब आर्यवीर बन जाएं।। २।।

जीवन बने पवित्र हमारा,
ऊँचा रहे चरित्र हमारा।
सदाचार अपनाएं (२) हम
सब आर्यवीर बन जाएं ।। ३।।

परउपकार हृदय में धारें,
दुःखी जनों के कष्ट निवारें।
सेवाभाव जगाएं (२) हम
सब आर्यवीर बन जाएं ।। ४ ।।

यम-नियमों का पालन करें,
धैर्य वीरता साहस भरके।
हर कर्त्तव्य निभाएं (२) हम
सब आर्यवीर बन जाएं ।। ५।।

ईश्वर पर विश्वास हमारा,
गौरवमय इतिहास हमारा।
पथिक निरन्तर गाएं (२) हम
सब आर्यवीर बन जाएं ।। ६ ।।