जीवन खतम हुआ तो,जीने का ढंग आया ।

0
39

जीवन खतम हुआ तो,जीने का ढंग आया ।

जीवन खतम हुआ तो,
जीने का ढंग आया ।
जब शमा बुझ गई तो,
महफिल में रंग आया ।। टेक ।।
जीवन……

मन की मशीनरी ने तब,
ठीक चलना सिखा ।
जब बूढ़े तन के हर इक,
पुर्जे में जंग आया ।।१।।
जीवन ……

फुर्सत के वक्त में ना,
सिमरण का वक्त निकाला ।
उस वक्त-वक्त मांगा-२,
जब वक्त तंग आया ।।२।।
जीवन आयु ने तेरे जब,
हथियार फेंक डाले ।

यमराज फौज ले के,
करने को जंग आया ।।३।।
जीवन…….