वेद ईश्वर का संगीत है

0
39

वेद ईश्वर का संगीत है

वेद ईश्वर का संगीत है,
इसे हम सबको गाना पड़ेगा।
वेद आज्ञा जो हमको मिली,
प्राण देकर निभाना पड़ेगा।। टेक ।।
वेद…….

वेद ईश्वर का वरदान है,
सब पदार्थों का विज्ञान है,
वेद ईश्वर का विधान है,
वेद आर्यों की पहचान है।

सबको यह बात विदित है,
या किसी को बताना पड़ेगा।।१।।
वेद…….

ये जो प्रत्यक्ष संसार है,
सब वेदों के ही अनुसार है,
जितने परोक्ष संसार है,
सब वेदों के ही अनुसार है।
सारी बातें कहां तक कहें,
पढ़ के खुद आजमाना पड़ेगा ।।२।।
वेद…….

वेद विद्या का भंडार है,
सबको पढ़ने का अधिकार है,
सिर्फ बिज ही वेदों को पढ़ें,
बात थोथी है बेकार है।
वेद रक्षा की इक रीत है हमें,
पढ़ना-पढ़ाना पड़े ।।३।।
वेद…….