हुआ शुभ जन्म लालन का बधाई है।

0
63

हुआ शुभ जन्म लालन का बधाई है।

हुआ शुभ जन्म
लालन का बधाई है।
करें गुणगान ईश्वर का
बधाई है, बधाई है।।

पढ़ें विद्या ये गुरूकुल में
बने विद्वान वेदों का।
करे ब्रह्मचर्य का पालन
बधाई है, बधाई है। १।

धनुर्धारी हो अर्जुन सा
बली हो भीम भीष्म सा।
हो दानी कर्ण के सानी,
बधाई हैं, बधाई है। २।

करे पालन पिता आज्ञा
हजारों कष्ट सह-सहकर।
हरे दुःख द्वन्द्व-जननी
का बधाई हैं, बधाई है। ३।

बने श्रीराम सा नायक
रहे आरोग्य जीवन में है।
अमर संसार में हो
बस बधाई है बधाई है। ४।

है सौ-२ बार आशीर्वाद
इसको नित्य ‘गुलशन’ का।
हों वैदिक वीर भारत में
बधाई है, बधाई है। ५।