आर्य समाज सैक्टर-15, सोनीपत का 24वां भव्य वार्षिक यज्ञोत्सव 2023

0
19

वेदोऽखिलो धर्ममूलम्

पावका नः सरस्वती (वेदवाणी हमें पवित्र करने वाली है)

-: पावन आमंत्रण :-

सोमवार, दिनांक 2 अक्टूबर से रविवार 8 अक्टूबर तक

आप सब के प्रिय आर्य समाज सैक्टर-15 सोनीपत के सभी आर्यजन आप सभी की सुख, समृद्धि, दीर्घायु एवं आरोग्यता की प्रभु से कामना करते हैं। आप सभी की शुद्ध हार्दिक कल्याणी भावनाओं एवं विशेष सहयोग से प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक यज्ञोत्सव 2023 आर्य समाज सैक्टर-15 के प्रांगण में मनाया जा रहा हैं। आओ । उच्च कोटि के विद्वानों से प्रेरित होकर वैदिक प्रचार-प्रसार के कार्य में नई चेतना जागृत करें आप सभी परिवार एवं इष्ट मित्रों सहित सादर आमंत्रित हैं।

आमंत्रित विद्वद्गण (सामवेद आंशिक यज्ञ)

यज्ञ ब्रह्मा -: आयुष्मान् सम्माननीय युवा आचार्य संदीप श्रेयार्थी जी

मुख्य वक्ता-: वेदनिष्ठ, तपोनिष्ठ, कर्मनिष्ठ युवा संन्यासी श्रद्धेय स्वामी सच्चिदानंद जी

अज्ञेय तपोनिष्ठ आचार्य संदीप आर्य “दर्शनाचार्य” जी

आर्यभजनोपदेशक : युवा संगीत रत्न श्रद्धेय प्रदीप जी शास्त्री,

मधुर कंठ सुरों की देवी प्रिया ऋचा जी

वेदपाठी -: आयुष्मान् ब्रह्मचारीगण (गुरुकुल आर्य समाज सै-15)

कार्यक्रम

सोमवार, दिनांक 2 अक्टूबर से शनिवार 7 अक्टूबर तक

प्रातः 7:30 बजे से 10:30 बजे तक एवं सायं 2:30 बजे से 5:30 बजे तक ।

यज्ञ पूर्णाहुति एवं विद्वानों द्वारा आशीर्वाद – रविवार, दिनांक 8 अक्टूबर प्रातः 8 बजे से 9:30 बजे तक

प्रातराश / नाश्ता – 9:30 बजे से 10:00 बजे तक

प्रात: 10:00 बजे से 2 बजे तक भजन, प्रवचन एवं हमारी आदरणीया

दिवंगत सदस्या स्व. श्रीमती निर्मल दुआ जी की स्मृति में उनके आदरणीय पतिदेव श्रीमान चन्द्र प्रकाश दुआ जी के द्वारा योग्य बच्चों का सम्मान एवं समापन समारोह तत्पश्चात् ऋषि लंगर की व्यवस्था रहेगी।

आप सब का अमूल्य सहयोग ही हमारा सम्बल है।

संरक्षक – विश्वनाथ कोहली

प्रधान – जगदीश कुकरेजा

प्रधाना – राजगुलाटी

महामन्त्री – रामगोपाल भुटानी

उपप्रधान – संदीप ग्रोवर

उपप्रधाना – गायत्री मुन्जाल

उपप्रधाना – पुष्पा मदान

मन्त्री – दीनदयाल मदान

एवं सभी सम्मानित सदस्यगण और आयोजक युवा समिति के सभी विशेष सदस्य।

प्रवचन के बाद शंका- समाधान पर आपका अधिकार है।

यजमान बनने के इच्छुक महानुभाव, दम्पति यज्ञ संयोजिका या सहयज्ञसंयोजिका से सम्पर्क करें

चलभाष:- 9416419830, 9812678808

किसी भी समस्या या उद्देश्य हेतु नीचे लिखे चलभाष पर सम्पर्क करें ।

9416427926, 9306111634, 8222881100, 9810189134

8295300248, 9871708056