यदि जीवन सफल बनाना है

0
39

यदि जीवन सफल बनाना है

यदि जीवन सफल बनाना है,
ब्रह्मचारी रहो व्यायाम करो।

जीवन का मूल्य जवानी है,
युवको इसका इन्तजाम करो ।।

१. नित चार बजे उठ जाया करो,
उठ जंगल में भग जाया करो।
दण्ड बैठक करण लग जाया करो,
फिर थोड़ी देर आराम करो।

२. जो तेल लगाकर नहायेगा,
कोई रोग पास नहीं आएगा।
दुश्मन भी देख थर्रायेगा,
दुनियाँ में ऊँचा नाम करो ।।

३. पहरान हमारा सादा हो,
भोजन में दूध-घी ज्यादा हो।
ये ऋषियों की मर्यादा हो,
हर समय श्रेष्ठ शुभ काम करो।।

४. बलवान बनो यह शिक्षा लो,
शिक्षा लेकर के दीक्षा लो।
‘भीष्म’ से यही शिक्षा लो,
नित सन्ध्या सुबह और शाम करो ।।