कुकर्म करवाए हैं देखो इस पैसे ने।

0
14

कुकर्म करवाए हैं देखो इस पैसे ने।

कुकर्म करवाए हैं
देखो इस पैसे ने।

यह लोभ पाप की जड़
बच ‘नित्यानन्द’ धनखड़ ।
विद्वान् गिराए हैं,
देखो इस पैसे ने॥

जिसने पैसा जोड़ा
कोई न बाकी छोड़ा।
सब गर्द मिलाए हैं,
देखो इस पैसे ने॥

इतिहास पढ़ो भाई,
सब रहे हैं बतलाई।
बड़े बली डिगाए हैं,
देखो इस पैसे ने॥

पैसे कारण रावण,
लगा था कुबध उठावण।
राक्षस कहलाए हैं,
देखो इस पैसे ने॥

पैसे ने किए गारत,
करवाया महाभारत।
बड़े खून बहाए हैं,
देखो इस पैसे ने॥

यह पैसे की शक्ति,
छुड़‌वाई ईश्वर की भक्ति।
पत्थर पुजवाए हैं,
देखो इस पैसे ने॥

गजनी से गजनवी आ,
किया भारत देश तबाह।
मन्दिर तुड़‌वाए हैं,
देखो इस पैसे ने॥

यह पैसे की हलचल,
गंगा का पवित्र जल।
वहाँ हाड़ बहाए हैं,
देखो इस पैसे ने॥

थे जगत् शुद्ध ब्राह्मण,
पहने चुन्दड़ी दामण।
बना नार नचाए हैं,
देखो इस पैसे ने॥

पैसे की इज्जत बढ़ती,
देखो लड़के लड़की।
चौड़े बिकवाए हैं,
देखो इस पैसे ने ॥

आज यूरोप में पैसा,
गुल खिल रहा कैसा।
एटमबम्ब बनवाए हैं,
देखो इस पैसे ने॥

पैसे कारण भजनी,
गा रहे सांग की रागनी।
धर्म कर्म छुटवाए हैं,
देखो इस पैसे ने॥

पैसे की जालसाजी,
हो रहे झगड़ेबाजी।
जूते बजवाए हैं,
देखो इस पैसे ने॥