वैदिक रीति सिखलाई-सिखलाई आर्यसमाज ने।

0
26

वैदिक रीति सिखलाई-सिखलाई आर्यसमाज ने।

वैदिक रीति सिखलाई-
सिखलाई आर्यसमाज ने।

जिसने ऋषि को जहर पिलाया,
थैली दे उसको भिजवाया।
कातिल की करी भलाई-
भलाई आर्यसमाज ने।

ऋषि मुनियों के पथ पर चलना,
एक प्रभु की पूजा करना।
सन्ध्या विधि सिखलाई-
सिखलाई आर्यसमाज ने।

ब्रह्मचर्य और गृहस्थ बनाया,
वानप्रस्थ संन्यास सिखाया।
आश्रम विधि जतलाई जतलाई
आर्यसमाज ने।

बालविवाह को बन्द कराया,
वृद्धविवाह का नाम मिटाया।
स्वयंवर प्रथा चलाई-चलाई
आर्यसमाज ने।

पाप भयंकर मांस का खाना,
शराब से बुद्धि नष्ट बताना।
मिथ्या लत छुड़वाई-छुड़वाई
आर्यसमाज ने।

स्वदेश की वस्तु अपनावे,
स्वधर्म पे निज शोश कटावे।
धर्म को दृढ़ताई दृढ़ताई
आर्यसमाज ने।