हिम्मत न हारिए प्रभु ना बिसारिये।

0
19

हिम्मत न हारिए प्रभु ना बिसारिये।

हिम्मत न हारिए प्रभु
ना बिसारिये।
हँसते-मुस्कराते हुए
जिन्दगी गुजारिये।

हंसते मुस्कराते हुए
जीना जिसको आ गया।
टूटे हुए दिलों को सीना
जिस को आ गया।

ऐसे देवताओं के
चरण पखारिये-
उनकी तरह नेक बनके
जिन्दगी गुजारिये….।

काम ऐसा कीजिये कि
जिसमें हो सबका भला।
बातें ऐसी कीजिये
जिन में हो अमृत भरा।
मीठी बोली बोल
सबको प्रेम से पुकारिये-
कड़वे बोल,
बोल के न जिन्दगी गुजारिये….।

मुश्किलों मुसीबतों का
करना हो जो खात्मा।
हर समय कहते रहिये
शुक्र है परमात्मा।

गिले-शिकवे कर
अपना हाल ना बिगाड़िये-
जैसे प्रभु राखे वैसे
जिन्दगी गुजारिये….।