हर पल में हो प्रभु सुमिरण तेरा

0
373

हर पल में हो प्रभु सुमिरण तेरा

हर पल में हो प्रभु सुमिरण तेरा,
ऐसा बना दो प्रभु जीवन मेरा।
तेरी सेवा करते-करते बीते
हर क्षण मेरा। हर पल में…………..।

ऐसा तेरी भक्ति में दास खो जाए।
मैं ना रहूं बस तू ही तू हो जाए।
सफल हो जाए ये नर तन
मेरा-ऐसा बना दो प्रभु जीवन मेरा…………।

याद तेरी को सदा दिल में बसाऊं,
आठों पहर बस तेरे गीत गाऊं।
तेरे चरणों में रहे मन मेरा
ऐसा बना दो प्रभु जीवन मेरा………….।

ख्वाइशें जग की ना मुझको सताएं।
चिन्ता हरगिज ना नजदीक आएं।
करता रहूं प्रभु चिन्तन तेरा
ऐसा बना दो प्रभु जीवन मेरा…………।