जाना पड़ेगा (तर्ज जो वायदा किया वह निभाना पड़ेगा)
जो आया है इक दिन उसको,
जाना पड़ेगा।
रोके परिवार चाहे, रोके संसार,
फिर भी जाना पड़ेगा।।
१. देख के मौत को न
आँखों में आँसू भरना।।
सुन ले ओ मरने वाले
हँस-हँस के तुझको मरना।।
नश्वर है देह तेरी अग्नि में
इक दिन इसको जलाना पड़ेगा।।
२. निकम्मा है दुनियों में
जीवन अपमान का।
अच्छा है थोड़ा जीना
जीवन हो शान का।
भव से जो पार होना
वेदानुसार जीवन बनाना पड़ेगा।।
३. मकड़ी की भांति
तूने जाल बिछाया।
विषयों विकारों में है
जीवन गंवाया।
प्रभु से किया था जो
वायदा गर्भ में उसको
निभाना पड़ेगा।।
४. दुनियाँ है अजब सराये,
आये और कोई जाये।
साथी श्मशान तक हैं,
अपने और क्या पराये।
नन्दलाल सुन ले.
कमों का फल तुझको
भी पाना पड़ेगा।।
इस जीवन में खूब कमाया,
तूने हीरे मोती।
याद रखना यारों,
कफन में जेब नहीं होती।।










