प्रभु से जिस का प्यार हुआ है
प्रभु से जिसका प्यार हुआ है।
उसी का बेड़ा पार हुआ है।
प्रभु से जिसका प्यार………
जिसका कोई नहीं दुनियां में,
वह उसका आधार हुआ है।
प्रभु से जिसका प्यार………
सदा निर्बलों असहायों का,
रखवाला करतार हुआ है।
प्रभु से जिसका प्यार……..
मतलब के सब संगी साथी,
अपना कब संसार हुआ है।
प्रभु से जिसका प्यार………
परोपकारी सत्यपुरुषों का,
सभी जगह सत्कार हुआ है।
प्रभु से जिसका प्यार………
बिना विचारे किया कराया,
काम सदा बेकार हुआ है।
प्रभु से जिसका प्यार………
पथिक मेहनती मतवालों का,
हर सपना साकार हुआ है।
प्रभु से जिसका प्यार………










