भर दे झोलियाँ भर दे
भर दे झोलियाँ भर दे,
ओ जग के पालन हारे।
तेरे द्वारे आके दाता,
सबने हाथ पसारे।
हम तेरे दर आये,
बेबस हैं किधर जायें,
सब कोई तेरी आस करे,
तुझ पर ही विश्वास करें,
कोई तेरे बगैर नहीं,
मिले कहीं भी खैर नहीं,
तेरे द्वारे पर मिलते हैं,
दुनियाँ के सुख सारे ।
भर दे……..
चाहे कोई तुझको छोड़े,
पर न किसी से मुख मोड़े,
बुरा है या कोई अच्छा है,
झूठा है या सच्चा है,
जो तेरे दर पर आन पड़े,
उसके कभी न काम अड़ें,
तू सब की फरयाद है सुनता,
जो कोई तुझे पुकारे।
भर दे………
मन मेरा तेरा इक मन्दिर,
प्रभु तू ही उसके अन्दर है,
मिले कहीं भी ठौर नहीं,
प्रभु तेरे बिन कोई और नहीं,
आशा है तकरार नहीं,
प्रभु कर देना इन्कार नहीं,
खाली लौट न जायें सवाली,
आकर तेरे द्वारे।
भर दे……..










