दया प्रभु की बड़ी है

0
57

दया प्रभु की बड़ी है

दया प्रभु की बड़ी है
उन्हीं को याद करें
ये साँसे चन्द घड़ी हैं
उन्हीं को याद करें
दया प्रभु की बड़ी है
उन्हीं को याद करें

न जाने कब तेरे जाने की
घण्टी बज जाये
सिरहाने मौत खड़ी है
उन्हीं को याद करें
ये साँसे चन्द घड़ी हैं
उन्हीं को याद करें
दया प्रभु की बड़ी है
उन्हीं को याद करें

भरी जवानी में करना है
जो भी जल्द करो
किसे तो हाथ छड़ी है
उन्हीं को याद करें
ये साँसे चन्द घड़ी हैं
उन्हीं को याद करें
दया प्रभु की बड़ी है
उन्हीं को याद करें

प्रभु ने ज्ञान की बातें
जो कहीं उसको पढ़ो
वेद की एक एक कड़ी है
उन्हीं को याद करें
ये साँसे चन्द घड़ी हैं
उन्हीं को याद करें
दया प्रभु की बड़ी है
उन्हीं को याद करें

बीतता जाये समय तेरा
जरा ध्यान करो
हाथ की कहती घड़ी है
उन्हीं को याद करें
ये साँसे चन्द घड़ी हैं
उन्हीं को याद करें
दया प्रभु की बड़ी है
उन्हीं को याद करें