हे ज्ञानरूप भगवन्, हमको भी ज्ञान दे दो
हे ज्ञानरूप भगवन् !!
हमको भी ज्ञान दे दो
करुणा के चार छींटे
करुणानिधान !!! दे दो
सुलझा सके हम अपनी
जीवन की उलझनों को
प्रज्ञा ऋतंभरा सी
बुद्धि का दान दे दो
करुणा के चार छींटे
करुणानिधान !!! दे दो
दाता तुम्हारे दर पर
किस चीज की कमी है
चाहो तो निर्धनों को
दौलत की खान दे दो
करुणा के चार छींटे
करुणानिधान !!! दे दो
अपनी मदद हमेशा
खुद आप कर सके जो
इन बाजुओं में शक्ति
हे शक्तिमान !!! दे दो
करुणा के चार छींटे
करुणानिधान !!! दे दो
हे ईश!!! तुम हो सबकी
बिगड़ी बनाने वाले
जीवन सफल बने ये
थोड़ा सा ज्ञान दे दो
करुणा के चार छींटे
करुणानिधान !!! दे दो
डर है प्रभु तुम्हारा
रास्ता न भूल जायें
भक्तों की मण्डली में
हमको भी स्थान दे दो
करुणा के चार छींटे
करुणानिधान !!! दे दो
हे ज्ञानरूप भगवन् !!
हमको भी ज्ञान दे दो










