प्यारे प्यारे आत्मा, अद्भुत न्यारे आत्मा

0
16

प्यारे प्यारे आत्मा, अद्भुत न्यारे आत्मा

प्यारे प्यारे आत्मा !
अद्भुत न्यारे आत्मा !
नाना रूपों में तू
करता है कौतुक-स्थापना

प्यारे प्यारे आत्मा !
अद्भुत न्यारे आत्मा !
नाना रूपों में तू
करता है कौतुक-स्थापना
प्यारे प्यारे आत्मा !

रसमय होकर आत्मा
निज ज्ञान-प्रभा प्रदीप्त करे
ज्ञान विज्ञान मनों से
कर्मण को शुद्ध करे
जानो आत्मा की ये गतिविधियाँ !
प्यारे प्यारे आत्मा !
अद्भुत न्यारे आत्मा !
नाना रूपों में तू
करता है कौतुक-स्थापना
प्यारे प्यारे आत्मा !

आत्मचिन्तन-शक्ति
विज्ञान-देह में प्रकट करे
ज्ञान चैतन्य की बाढ़
हृदय में बहती रहे
जैसे तटों को लाँघे
ये जल की धारा
प्यारे प्यारे आत्मा !
अद्भुत न्यारे आत्मा !
नाना रूपों में तू
करता है कौतुक-स्थापना
प्यारे प्यारे आत्मा !

ऐसे में तो स्थूल शरीर
लगता सरल ही त्यागना
आत्म-बन्धन छोड़ जैसे
सर्प केंचुली-त्यागता
जागृत आत्मा तो
बलवान् बड़ा
प्यारे प्यारे आत्मा !
अद्भुत न्यारे आत्मा !
नाना रूपों में तू
करता है कौतुक-स्थापना
प्यारे प्यारे आत्मा !

नए नए स्थानों पर
करता भ्रमण आत्मा
नए-नए देहों को
करता हरण ये आत्मा
नए नए स्थानों पर
डेरा आनन्द का
प्यारे प्यारे आत्मा !
अद्भुत न्यारे आत्मा !
नाना रूपों में तू
करता है कौतुक-स्थापना
प्यारे प्यारे आत्मा !

मरना-जीना आत्मा
को खेल नज़र आए
अन्तस् में वो खेले
अद्भुत आनन्द पाए
फिर क्यों ऐ मानव!
तू मौत से डरता
प्यारे प्यारे आत्मा !
अद्भुत न्यारे आत्मा !
नाना रूपों में तू
करता है कौतुक-स्थापना
प्यारे प्यारे आत्मा !