जिन्दगी तुझसे मिली है
जिन्दगी तुझसे मिली है
तुझसे प्रभु नाता अटूट
तू सुधा-सागर है ईश्वर
दे दे निज अमृत के घूँट
ओ३म् नाम तेरा पावन है
जो दु:खों को करता दूर
तू जलाए पाप सारे
तू ही है ज्योतिस्वरूप
ओ३म् नाम तेरा पावन है
जन्म जन्मान्तर से मैं
तेरे ही आश्रित हूँ प्रभु
छोड़ूँ कैसे तेरा दामन
है नज़र में तू ही तू
ओ३म् नाम तेरा पावन है
तू ही माता है पिता और
जीव मात्र का तू जीवन
तू ही स्नेही मित्र बन्धु
चाहूँ मैं तेरा ही सङ्ग
ओ३म् नाम तेरा पावन है
तेरी भक्ति में प्रभुजी
लागे निशदिन मन मेरा
वेद ज्ञान का पाऊँ अमृत
सार्थक कर दे जन्म
ओ३म् नाम तेरा पावन है
दुर्गुणों से दूर कर दो
सद्गुणों से साजे मन
कर्म ऐसा हो ना जिससे
व्यर्थ ही जाए जन्म
ओ३म् नाम तेरा पावन है
कामना बाकी यही है
अपनी भक्ति का दे रङ्ग
हर समय मेरे हृदय में
जागे तेरी ही तरङ्ग
ओ३म् नाम तेरा पावन है
जो दु:खों को करता दूर
तू जलाए पाप सारे
तू ही है ज्योतिस्वरूप
ओ३म् नाम तेरा पावन है










