हे दाता! हे पिता ! तेरा प्रेम हृदय में समा गया

0
35

हे दाता ! हे पिता ! तेरा प्रेम हृदय में समा गया

हे दाता! हे पिता !
तेरा प्रेम हृदय में समा गया
सारा सौन्दर्य अन्तर में छा गया
हे दाता! हे पिता !

भले बुरे जो भी हम
आखिर तो तेरे हैं
बेलाग सत्य हो तुम
असत् हमें घेरे हैं
हो ना असत् कर दया
हे दाता! हे पिता !
तेरा प्रेम हृदय में समा गया
सारा सौन्दर्य अन्तर में छा गया

रङ्ग सत्य का है सात्विक
हम पे चढ़ा दे
वीरता निर्भयता का
पाठ पढ़ा दे
होवे सच्चरित्रता
हे दाता! हे पिता !
तेरा प्रेम हृदय में समा गया
सारा सौन्दर्य अन्तर में छा गया

बुरा कहे लोग चाहे
बिरादरी दण्ड दे
सज़ा चाहे दे सरकारें
भूख हो ना अन्न दें
अब सत्य-रङ्ग भा गया
हे दाता! हे पिता !
तेरा प्रेम हृदय में समा गया
सारा सौन्दर्य अन्तर में छा गया

प्रेम की गली तेरी
पाँव धरा है
अपयश का तो अब
भय ना भरा है
यश तुमसे अब पा गया
हे दाता! हे पिता !
तेरा प्रेम हृदय में समा गया
सारा सौन्दर्य अन्तर में छा गया
हे दाता! हे पिता !