ऐसी ही शक्ति, मुझे देना हे दाता !!
ऐसी ही शक्ति, मुझे देना हे दाता !!
चलती रहूँ – तेरी राहों पे दाता
जीवन धारा, तू है किनारा
बहती जाऊँ – ले तेरा सहारा
डूबने का क्यों डर हो दाता
ऐसी ही शक्ति, मुझे देना हे दाता !!
चलती रहूँ – तेरी राहों पे दाता
सुख की छाया, तेरी ही माया
दु:ख की बदली में मन भरमाया
रंगों? का तेरा ही दाता
ऐसी ही शक्ति, मुझे देना हे दाता !!
चलती रहूँ – तेरी राहों पे दाता
ज्ञान की लौ का हुआ उजाला
सद्-गुरु, मेरे क्या कर डाला
मस्ती का रङ्ग ऐसा डाला
ऐसी ही शक्ति, मुझे देना हे दाता !!
चलती रहूँ – तेरी राहों पे दाता










