योग एवं राष्ट्र चेतना शिविर आयोजक :- जिला आर्य प्रतिनिधि सभा व आर्य वीर दल, बागपत
अभिभावकों से निवेदन
यदि आप चाहते हैं कि आपकी सन्तान उत्तम विद्यार्थी, उत्तम संतान, उत्तम नागरिक, बलवान, चरित्रवान, राष्ट्रभक्त ईश्वर भक्त, मातृ-पितृ भक्त बने, प्रत्येक कार्य में श्रेष्ठ हो और आपको मान सम्मान दे तो उन्हें शिविर में भेजें। हमारा प्रयास रहेगा कि उनके जीवन निर्माण, चरित्र निर्माण, शारीरिक निर्माण के लिये योग्य शिक्षिकाओं एवं शिक्षकों द्वारा उनको योग व्यायाम, आसन प्राणायाम, जूडो कराटे आदि का प्रशिक्षण तथा आत्मिक, बौद्धिक व मानसिक उन्नति हेतु नैतिक शिक्षा, संध्या, यज्ञ व सुसंस्कारों के साथ सामाजिक उन्नति हेतु सेवा भाव, आपसी सहयोग, अनुशासन भाईचारा बढाने की शिक्षा प्रदान करायें तथा छुआ-छूत, पाखण्ड अंध विश्वास, नशा आदि बुराईयों से दूर रहने के उपाय बतायें जिससें देश को राष्ट्रभक्त, आचारवान, शिष्ट व सभ्य नागरिक प्राप्त हो सकें। अतः इस राष्ट्र निर्माण के कार्य हेतु अपनी बालिकाओं एवं बालकों को शिविर में भाग लेने के लिये प्रेरित करें तथा अपना सात्विक आर्थिक सहयोग भी प्रदान करें।
-आर्यवीरांगना-शिविर-
उद्घाटन :- 26 मई 2024 सायं 5.00 बजे
समापन :- 2 जून 2024 प्रातः 8.00 बजे से शिविर स्थल – चेतना इण्टर कॉलिज किशनपुर – बराल (बागपत) आप सादर आमंत्रित हैं।
शिविर में क्या लायें:- सफेद सट-सलवार, नारंगी दुपट्टा, साबुन, तेल, मंजन, बैडसीट, ओढने की चादर, मच्छरदानी, दैनिक प्रयोग की वस्तुएँ |
–आर्यवीर – शिविर-
उद्घाटन :- 9 जून 2024 सायं 5.00 बजे समापन :- 16 जून 2024 प्रातः 8.00 बजे से
शिविर स्थल डी०ए०वी० इण्टर कॉलिज टी (बागपत)
शिविर में क्या लायें : सफेद सैंडो बनियान, सफेद जते, सफेद शर्ट या टी-शर्ट, मच्छरदानी, तेल, साबुन, मंजन, बैडसीट, ओढने की चादर, खाकी निक्कर, दैनिक प्रयोग की वस्तुऐं ।
शिविर पंजीकरण शुल्क 300 /- रुपये
शिविर में क्या न लाएं – मोबाईल, आभूषण, ब्लूटूथ, कीमती सामान, अधिक रुपये ।
शिविरार्थियों से मिलने का समय दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक व केवल परिवारजन
ब्रह्मपाल सिंह आर्य (9927889700) प्रधान :- जिला आर्य प्रतिनिधि सभा, बागपत राजेन्द्र सिंह आर्य (9557497133) शिविराध्यक्ष :- आर्य वीरांगना शिविर तेजपाल सिंह (8392929238) मंत्री :- जिला आर्य प्रतिनिधि सभा, बागपत संचालक मनोज आर्य (6397675056) कोषाध्यक्ष :- जिला आर्य प्रतिनिधि सभा व आर्य वीरदल, बागपत
यतेन्द्र कुमार
(9758605766) आर्य वीर दल बागपत मनोज कुमार आर्य (8445559800) शिविराध्यक्ष :- आर्यवीर शिविर
नोटः- सभी शिविरार्थी उद्घाटन दिवस पर अपरान्ह 2.00 बजे तक शिविर स्थल पर उपस्थित होकर अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें।
निवेदकः– जिला आर्य प्रतिनिधि सभा, आर्य वीर दल व समस्त आर्य समाजें जनपद-बागपत।