ये ओ३म् का झंडा हमारी

0
40

ये ओ३म् का झंडा हमारी

ये ओ३म् का झंडा हमारी
सारे जगत् पर लहरा देंगे
कौम का झंडा। ओ३म् का झंडा।
हमारी कौम का झंडा।

भारत के मतमतान्तरों ने
नीचा इसे दिखाया था।
विरजानन्द ने दयानन्द से
फिर इसको लहरवाया था।

हरिश्चन्द्र ने इसे लगाया
काशी के बाजार में।
मुर्दाघाट पर खड़ा किया था
गंगा जी के घाट में।

एक दिन रावण ने लंका में
नीचा इसे दिखाया था।
श्रीराम ने हनुमान संग
फिर इसको लहराया था।

सबसे पहला दर्जा इसका
हिटलर ने बतलाया था।
अमरीका इटली वालों ने
इसको शीश झुकाया था।