यह मौसम यह विकट समा लाया है
यह मौसम यह विकट समा
लाया है संदेश नया
मेरे देश को बदल गया है
यह चीनी हमला।। टेक।।
पद लोलुपता के मारे फिरते थे
न्यारे-न्यारे सारे एक हुए
झूठे बेईमान लड़ाकू निर्दयी
हत्यारे डाकू सारे एक हुए
भेदभाव का भूत भगा
देशप्रेम की ज्योति जगा
मेरे देश को बना गया है
यह चीनी हमला ।।1।।
किसान भोले भाले खेतों में
डेरा डाले पैदा दूनी करें
कपड़ा बुनते हैं जुलाहे,
चरखा कातें माताएं दादी पूनी करें
जरसी मौजे बना-बना
वीरों को भेजें बहना
मेरे देश को बना गया है
यह चीनी हमला ।।3।।
ये अहिंसा के पुजारी निःशस्त्रीकरण
धारी उगल आग रहे
लेखकों के लेख करारे पढ़-पढ़
गद्दार सारे यहां से भाग रहे
शोभाराम गाने गा-गा
वीरों में रहा जोश जगा
मेरे देश को बना गया है
यह चीनी हमला ।।4।।










