यज्ञ कर्मी का नाम होता है यज्ञकर्ता महान होता है।
आदि सृष्टि में आए चार ऋषि उनको वेदों की ईश-प्रेरणा हुई
जिसमें परिपूर्ण ज्ञान होता है ॥ यज्ञकर्ता महान…
यज्ञ की अग्नि तीव्र होती है हवि छिन्नभिन्न शीघ्र होती है
लाभकारी जहान होता है ॥ यज्ञकर्ता महान…
यज्ञ में हवित पदार्थ जलता है वायु जल को वो पुष्ट करता है
अमृत वर्षा का दान होता है ॥ यज्ञकर्ता महान…
यज्ञवर्षा तो शुद्ध जल देती शुद्ध अन्न से सुन्दर फसल होती
अन्नपूर्णा का स्थान होता है ॥ यज्ञकर्ता महान…
यज्ञ तो शुद्ध अन्न देता है जिससे मन शुद्ध सदैव रहता है
मन की शुद्धि से ज्ञान होता है ॥ यज्ञकर्ता महान…
शुद्ध मन को प्रकाश मिलता है आत्मिक एश्वर्य से देव बनता है
यक्ष मुक्ति का धाम होता है । यज्ञकर्ता महान…
यज्ञ तो राग द्वेष हरता है कोई मानव कभी न बँटता है
मित्र भावों का भान होता है
यज्ञ से भाग जाते सारे दुःख, यज्ञ तो देता प्राणीमात्र को सुख
यज्ञ तो सुख की खान होता है । यज्ञकर्ता महान…
यज्ञ निर्भय सदा बनाता है प्रजापालन का ढंग सिखाता है
मृत्यु भय का निदान होता है ॥ यज्ञकर्ता महान..
यज्ञ की अग्नि ऊँचे उठती है मन के भावों को ऊँचा करती है
शुद्ध जीवन निर्माण होता है ॥ यज्ञकर्ता महान…
यज्ञ को जीवन से यही कहना, दीर्घ आयु समर्थ ही रहना
भाव यज्ञ का निष्काम होता है ॥ यज्ञकर्ता महान…
जो भी करते हैं यज्ञ श्रद्धा से पाते आशीश सृष्टिकर्ता से
ईश चरणों में स्थान होता है ॥ यज्ञकर्ता महान…










