यज्ञाभिलाषी एवम् यज्ञसंवर्धक सम्मान समारोह
रविवार दिनांक 5 मई 2024 (निःशुल्क यज्ञकुण्ड एवम् समस्त यज्ञपात्र वितरण)
नवसंवत् 2081 के शुभ अवसर पर सोनीपत में दिनांक 09 अप्रैल 2024 को आयोजित यज्ञोत्सव अनेक यज्ञहितैषी यज्ञभूषण धार्मिकजनों के पुनीत सहयोग से संपन्न हुआ। जिन्हें सम्मानित करने हेतु इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यज्ञीय वातावरण से उत्साहित प्रेरित परिवारों ने स्वगृहों को यज्ञज्योति से प्रकाशित करने हेतु उस अवसर पर संकल्प भी लिया था। जिन्हे संस्था की ओर से निःशुल्क यज्ञसाधन इस कार्यक्रम में भेंट किए जाएंगे। इस अवसर पर आप सभी से अनुरोध है कि उपरोक्त कार्यक्रम में समयानुसार पधारकर अनुगृहीत करें।
-कार्यक्रम-का-विवरण-
रविवार, 5 मई 2024 समयः सायं 5:00 बजे से 7:00 बजे तक स्थानः आर्य समाज सैक्टर 14 सोनीपत
मुख्य अतिथि सम्माननीय श्री जितेन्द्र जी भाटिया
अध्यक्ष, सर्वे भवन्तु सुखिनः ट्रस्ट
महामंत्री, श्री सत्य सनातन वेव मंदिर समिति
प्रान्त प्रमुख, आर्यवीर दल उत्तर प्रदेश।
निवेदक
आर्योदय गुरुकुल (आर्य समाज सैक्टर 14-15, सोनीपत)
संपर्क: 9306841961, 9466821003










