वीरदल है वीरदल,आर्यों का वीरदल।
वीरदल है वीरदल,
आर्यों का वीरदल।
टक्कर में जो आएगा,
रोएगा पछताएगा-
शत्रु का दे सर कुचल।
राम का संदेश है,
कृष्ण का उपदेश है
महर्षि का तेज बल।
शेरों का यह शेर है,
बहादुर और दिलेर है-
मानवता का दिव्य बल।
आर्यों की शान है,
चन्द्रमा समान है-
कार्यों में है कुशल।
वेद जिसका धर्म है,
सत्य जिसका कर्म है-
प्रवाह जोश का प्रबल।
देश को जगाएगा,
क्रान्ति नव लाएगा दे
मचा उथल-पुथल।










