बिहार की राजधानी पटना की पावन धरती पर
विराट् आर्य महासम्मेलन सह राष्ट्र निर्माण महायज्ञ 2025
दिनांक : 11,12, एवं 13 अप्रैल, 2025
सहयोग का अनुरोध
बिहार राज्य आर्य प्रतिनिधि सभा एवं आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि उपसभा, विहार के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 11,12 एवं 13 अप्रैल, 2025 को बिहार राज्य की राजधानी पटना की पावन धरती पर विराट् आर्य महासम्मेलन सह-राष्ट्र निर्माण महायज्ञ 2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन पूज्य महर्षि दयानन्द सरस्वती जी के 200यी जयन्ती वर्ष और आर्य समाज की स्थापना के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्र निर्माण महायज्ञ, योग तथा सामाजिक व राष्ट्रीय विषयों पर वैदिक विद्वानों तपो निष्ठ संन्यासियों एवं सामाजिक नेताओं के सारगर्भित प्रवचन और प्रेरणास्पद उद्द्योधन होंगे। सम्मेलन हेतु जिनके आगमन की स्वीकृति मिली है, उनमें स्वामी सच्चिदानन्द जी महाराज (जयपुर) आचार्या अंजली आर्या (हरियाणा), पंडित गौतम डाट्टर (देहरादून) पंडित योगेश दत्त (बिजनौर) आचार्या नंदिता शास्त्री (वाराणसी) के नाम उल्लेखनीय है। सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा दिल्ली के प्रधान सहित अन्य अधिकारीगण तथा विभिन्न आर्य प्रतिनिधि सभाओं के विद्वानों के साथ मुख्य रूप से श्री पुनम सूरी जी प्रचान डी.ए.वी. कॉलेज प्रबंधकत्री समिति, आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि सभा भी उपस्थित रहेंगे। इसके अतिरिक्त विहार के महामहिम राज्यपाल आरिफ मो. खान, माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार सहित केन्द्र एवं बिहार सरकार के कई मंत्रियो, विधायकों, सांसदों की उपस्थिति के साथ कई राज्यों के राजनितिज्ञ नेताओं एवं प्रशासनिक अधिकारियों के भाग लेने हेतु आंमत्रित किया गया है। सम्मेलन के कार्यक्रम में विशाल शोभा यात्रा, यजुर्वेद महायज्ञ, भव्य और ऐतिहासिक स्मारिका के प्रकाशन की भी व्यवस्था है। आर्यवीर एवं वीरागंना दल का प्रदर्शन आकर्षक होगा। सम्मेलन की व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं के लिए आप सब से सहयोग अपेक्षित है। सभी आर्यजजों, आर्यसमाज के सदस्यों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ सहित आर्य शिक्षण संस्थाओं के संबंधित लोगों से अनुरोध है कि अपनी सहयोग राशि कूपन के माध्यम से अथवा चेक बैंक ड्राफ्ट बिहार राज्य आर्यप्रतिनिधि सभा मुनीश्वरानन्द भवन, नया टोला, पटना-800004 के नाम से बनाकर भेजने की कृपा करे।
सम्मेलन के अवसर पर प्रकाशित होने वाले स्मारिका हेतु वैदिक विद्वानों, लेखकों एवं चिन्तकों से लेख, स्मृतियों आदि सम्पादक के नाम सभा के उपर अंकित पते पर भेज दें। स्मारिका में विज्ञापन हेतु समाज की गतिविधियों का विवरण या विज्ञापन सामग्री तथा डिजाईन उचित दर पर छपने की व्यवस्था है।
अतः सभी आर्य समाजों के अधिकारियों, सदस्यों, सभासदों तथा शिक्षण संस्थाओं से जुड़े लोगों से सादर प्रार्थना है कि सम्मेलन में हजारों हजार की संख्या में भाग लेकर अपने संगठन शक्ति का परिचय दें। सम्मेलन की उपरोक्त तिथियों में आर्य समाज कोई अन्य आयोजन न रखें।
गंगा प्रसाद (पूर्व राज्यपाल)
मुख्य सरक्षक
बिहार राज्य आर्य प्रतिनिधि सभा
डॉ. संजीव चौरसिया (विधायक
प्रधान बिहार राज्य आर्य प्रतिनिधि सभा) | एस. के. झा
स्वागताध्यक्ष क्षेत्रीय प्रबंधक डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल्स, बिहार
रमेन्द्र कुमार गुप्ता मंत्री बिहार राज्य आर्य प्रतिनिधि सभा
सत्यदेव प्र. गुप्त कोषाध्यदक्ष बिहार राज्य आर्य प्रतिनिधि सभा










