निमन्त्रण-पत्र
चतुर्वेद शतकम् विशिष्ट यज्ञ आध्यात्मिक प्रवचन
आत्मीय बन्धु,
सादर नमस्ते।
मनुष्य जीवन का लक्ष्य है सुख। यह सुख बिना कर्त्तव्यों के पालन अर्थात् बिना धर्म का पालन किये सम्भव नहीं है। इसलिए धर्म को जानना मनुष्य के लिए अत्यन्त आवश्यक है। परन्तु, इस धर्म निरपेक्ष राज्य में धर्म की शिक्षा कौन दे?
अतः धर्म प्रचार के मानवीय उद्देश्य की पूर्ति हेतु प्रतिवर्ष की भान्ति इस वर्ष भी तीन दिवसीय चतुर्वेद शतकम् विशिष्ट यज्ञ एवं आध्यात्मिक प्रवचन का आयोजन किया जा रहा है। आपसे निवेदन है कि परिवार एवं इष्ट मित्रों सहित निम्न कार्यक्रमानुसार उपस्थित होकर हमारे प्रयास एवं अपने समय को सार्थक करें।
विशेष : कुल छह सत्रों में प्रत्येक वेद के सौ-सौ मन्त्रों के साथ हवन में आहुति प्रदान की जाएगी। यजमान बनने के इच्छुक सज्जन नीचे दिये दूरभाष पर सम्पर्क कर सकते है।
कार्यक्रम
शुक्रवार, मार्गशीर्ष कृष्ण सप्तमी से रविवार, नवमी तिथि विक्रमी सम्वत् 2081 तदनुसार 22, 23, 24 नवम्बर 2024
स्थान : रामलीला ग्राऊण्ड पार्क, शिवाजी कॉलोनी, रोहतक समय : प्रातः 8:00 बजे से 11:00 बजे एवं सांय 2:30 बजे से 5:30 बजे तक
यज्ञ ब्रह्मा : श्रद्धेय आचार्य अवनीश मैत्रिः, जयपुर (राजस्थान)
प्रवचन : श्रद्धेय आचार्य रणवीर शास्त्री, सहारनपुर (उ.प्र.)
भजन : आदरणीय श्री सुमित्र देव आर्य, सहारनपुर (उ.प्र.)
दर्शनाभिलाषी
निवेदक : आर्य पारिवारिक सत्संग सभा, रोहतक
सम्पर्क सूत्र : 9416380781, 9813070964, 9813170410
























