वेद मर्मज्ञ – रीवा (म. प्र)
वेद मर्मज्ञ, महान समाज सुधारक एवं आर्य समाज के संस्थापक महर्षि स्वामी दयानन्द जी की 200वीं जयंती के अवसर पर
आदरणीय महानुभाव,
आर्यसमाज रीवा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ “महर्षि स्वामी दयानन्द सरस्वती जी” की 200वीं जयंती दिनांक 04 मार्च एवं 05 मार्च 2024 को मना रहा है।
उक्त अवसर पर सभी पदाधिकारियों, सदस्यगणों, विद्यालय परिवार के सदस्यों एवं गणमान्य प्रबुद्धजनों से आग्रह है कि कार्यक्रम में पधारकर महर्षि के प्रति अपनी कृतज्ञता अर्पित करें।
: कार्यक्रम विवरण :-
वेद वक्ता : पं.श्री सत्यवीर शास्त्री जी (प्रधान) आर्य प्रतिनिधि सभा म.प्र. एवं विदर्भ नागपुर भजनोपदेश : पं. अशोक आचार्य जी (अन्तर्राष्ट्रीय भजनोपदेशक ग्वालियर
वैदिक यज्ञ, भजन एवं प्रवचन
दिनांक 04 मार्च एवं 05 मार्च 2024 प्रातः 08:30 बजे से 11 बजे तक सायंकालीन : 06 बजे से 08 बजे तक
आर्य समाज रीवा द्वारा निम्नानुसार वैदिक सेवाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं
⇒ साप्ताहिक सत्संग – प्रत्येक रविवार प्रात: 08:30 से 10:30 बजे तक वैदिक यज्ञ, भजन एवं प्रवचन (पूर्णतः निःशुल्क)
⇒ वैदिक साहित्य एवं हवन सामग्री विक्रय हेतु उपलब्ध है।
⇒ वर्षभर मनाये जाने वाले सनातन धर्म के सभी त्योहारों पर हवन, भजन एवं प्रवचन के कार्यक्रम आयोजित किये जाते है।
⇒ आप वैदिक यज्ञ, विवाह व सभी वैदिक संस्कारों को सम्पादित कराने हेतु समाज के पुरोहित की सेवाएँ ले सकते हैं।
→ आर्य समाज द्वारा संचालित “महर्षि दयानन्द आर्य उत्च. माध्य. विद्यालय रीवा” अपने अध्ययनरत छात्रों में शिक्षा के अतिरिक्त उनमें चरित्र निर्माण के लिये आर्य समाज प्रतिबद्ध है। -:
निवेदक :-
आर्य समाज परिवार, रीवा (म.प्र.) एवं महर्षि दयानन्द आर्य उच्च माध्यमिक विद्यालय, बड़ीपुल रोड, घोघर, रीवा (म.प्र.)










