वेद को पढ़ना पढ़ाना चाहिए।

0
112

वेद को पढ़ना पढ़ाना चाहिए।

वेद को पढ़ना पढ़ाना चाहिए।
वेद का सुनना सुनाना चाहिए।

वेद के अनुकूल ही हे आर्यों।
आचरण अपना बनाना चाहिए।।
वेद को पढ़ना पढ़ाना……

यज्ञ, उत्सव, धार्मिक सत्संग में,
नित, सहित परिवार आना चाहिए।।

छल कलह से पूर्ण वातावरण में,
प्रेम की गंगा बहाना चाहिए।।
वेद को पढ़ना पढ़ाना……

हो सदा आरुढ़ निज कर्त्तव्य पर,
पूज्य ऋषि का ऋण चुकाना चाहिए।।

जो भटकते फिर रहे हैं मोहवश।
सत्य पथ उनको बताना चाहिए।।
वेद को पढ़ना पढ़ाना……..

मत भलाई तुम किसी की भूलना,
हाँ भला कर भूल जाना चाहिए।।

मनुज का निर्माण हो जिससे चरित्र
गान ऐसा शुद्ध गाना चाहिए।।
वेद को पढ़ना पढ़ाना…….

लाभ कहने से न कुछ होगा प्रकाश।
कार्य कुछ करके दिखाना चाहिए।।

वेद को पढ़ना पढ़ाना चाहिए।
वेद को सुनना सुनाना चाहिए।