वसुवेद ज्ञान-अधिपति विस्तारक रूप धनपति
वसुवेद ज्ञान-अधिपति
विस्तारक रूप धनपति
ज्ञानियों में परम ज्ञानी
मुमुक्षु समूह के स्वामी
वसुवेद ज्ञान-अधिपति
आदर्शों में परम आदर्श
ज्येष्ठों में हो देदीप्यमान्
उत्तम गणों के गणपति
कवियों में कवि महान्
रक्षा करो सब ओर से
सुन लो हमारी विनती
वसुवेद ज्ञान-अधिपति
हो तुम उत्तम उपमेय
यशस्वियों में यशस्वी
दीर्घ-दर्शियों में सबसे
बढ़कर हो दीर्घ-दर्शी
हे दीप्तिमान् परमेश्वर
दे दो हमें भी सद्गति
वसुवेद ज्ञान-अधिपति
सुनकर पुकार प्रार्थना
कर दो अनूप संरक्षण
आओ हृदय सदन में
स्वागत विराजो भगवन्
अपने प्रकाश से प्रभु
हृदयों में भर दो ज्योति
वसुवेद ज्ञान-अधिपति
विस्तारक रूप धनपति
ज्ञानियों में परम ज्ञानी
मुमुक्षु समूह के स्वामी
वसुवेद ज्ञान-अधिपति










