तुम मेरे जीवन के धन हो

0
880

तुम मेरे जीवन के धन हो

तुम मेरे जीवन के धन हो
और प्राण आधार हो
एक तुम दाता दयालु
सबके पालनहार हो
तुम मेरे जीवन के धन हो
और प्राण आधार हो

जागते सोते कभी भी
मैं तुम्हें भूलूँ नहीं
भेष दो राजा का मुझको
या गले कन्ट हार हो
तुम मेरे जीवन के धन हो
और प्राण आधार हो

जप रहे तेरा नाम पंछी
गीत गाती है पवन
रङ्ग रहे रङ्गों से जग को
अजब रचनाकार हो
तुम मेरे जीवन के धन हो
और प्राण आधार हो

जिन्दगी की नाव मैंने
सौंप दी प्रभु आपको
तुम डुबाओ या बचाओ
मेरे खेवनहार हो
तुम मेरे जीवन के धन हो
और प्राण आधार हो
एक तुम दाता दयालु
सबके पालनहार हो
तुम मेरे जीवन के धन हो
और प्राण आधार हो

स्वर :- श्री विशाल आर्य