तू दुनिया में सबका है ईश्वर सहारा

0
74

तू दुनिया में सबका है ईश्वर सहारा


तू दुनिया में सबका है
ईश्वर सहारा
हो रहेगा हमें
प्रभु दर्शन
हो प्रभु दर्शन
तुम्हारा
रहेगा हमें,
प्रभु दर्श तुम्हारा

तू दुनिया में सबका है
ईश्वर सहारा
हो रहेगा हमें
प्रभु दर्श तुम्हारा

मैं मस्ती में तेरा – भजन करता जाऊँ
भजन करता जाऊँ
कभी रास्तों में – मैं न लड़-खड़ाऊँ
मैं न लड़-खड़ाऊँ
तेरी प्रीत के ही – मैं दीपक जलाऊँ
जी, दीपक जलाऊँ
हमेशा तुम्हें साथ – अपने में पाऊँ
जी, अपने में पाऊँ
सर पे रहे
सर पे रहे
सर पे रहे हाथ – हर पल तुम्हारा
हो रहेगा हमें, प्रभु दर्श तुम्हारा

मेरी चाह में हो – प्रभु चाह तेरी
प्रभु चाह तेरी
मेरी राह में हो – प्रभु राह तेरी
प्रभु राह तेरी
कभी भी भंवर में – न नैया हो मेरी
न नैया हो मेरी
खेवैया तेरे हाथ – नैया हो मेरी
जी, नैया हो मेरी
चले आओ जी
चले आओ जी
चले आओ आकर दिखा दो किनारा
हो रहेगा हमें प्रभु दर्श तुम्हारा

हो जाए चाहे ये दुनिया पराई
दुनिया पराई
किसी हाल में भी न देंगे दुहाई
न देंगे दुहाई
मगर हम से न हो तुम्हारी जुदाई
तुम्हारी जुदाई
है हम ने तो तुमको ही उँगली थमाई
जी, उँगली थमाई
“विजय” तुमसे ना
“विजय” तुमसे ना
“विजय” तुमसे ना टूटे रिश्ता
हो रहेगा हमें, प्रभु दर्श तुम्हारा
तू दुनिया में सबका है
ईश्वर सहारा
हो रहेगा हमें प्रभु दर्श तुम्हारा