तेरा जग ने प्रकाश पाया है

0
17

तेरा जग ने प्रकाश पाया है

तेरा जग ने प्रकाश पाया है
नभ से पृथ्वी तक तेरी छाया है
महाराजाधिराज हो सबके
परम ऐश्वर्य भरी तेरी माया है
तेरा जग ने प्रकाश पाया है

सूर्य तुझसे ही तेज पाता है
ग्रह नक्षत्र का विधाता है
मोक्षधारक, तू मोक्ष-दाता है
तेरा जग ने प्रकाश पाया है

एकमात्र तेरी सत्ता है हरसू
लोक-लोकान्तरों को घड़ता तू
इनको पंछियों के सम उड़ाया है
तेरा जग ने प्रकाश पाया है
नभ से पृथ्वी तक तेरी छाया है

धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष पाएँ हम
सुख-सौभाग्य पा के गाएँ गुण
प्रेम-भक्ति से आनन्द पाया है
तेरा जग ने प्रकाश पाया है
नभ से पृथ्वी तक तेरी छाया है
महाराजाधिराज हो सबके
परम ऐश्वर्य भरी तेरी माया है
तेरा जग ने प्रकाश पाया है